कुशाहा वार्ड 7 में आग लगने से दो घर जले, बच्ची घायल

कुशाहा वार्ड 7 में

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के जाबे पंचायत के कुशाहा वार्ड 7 में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. जबकि एक बच्ची झुलसने से घायल हो गयी. पीड़ित कुसहा निवासी मो. कलीम के पुत्र मो बुधो के घर में गुरुवार की दोपहर एक बजे अचानक आग लग गयी. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे. आग लगी देख पड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने जबतक आग पर काबू पाया तबतक उसके घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया था. इस भीषण अगलगी में दो वर्षीय बच्ची खुशी परवीन भी झुलस गई . घायल बच्ची का इलाज भवानीपुर के एक निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. घटना की जानकारी पाकर जाबे पंचायत के मुखिया इंजीनियर सागर अलीम ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. फोटो. 24 पूर्णिया 16- आगलगी में जला घर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >