बिजली बिल में सुधार को लेकर सप्ताह में दो दिन शिविर

अमौर प्रखंड

अमौर. अमौर प्रखंड के बड़ा ईदगाह सब स्टेशन की ओर से बिजली बिल सुधार को लेकर प्रत्येक सप्ताह के दो दिन सोमवार और शुक्रवार शिविर लगाए जाएंगी. जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता श्रीकांत दास ने बताया कि शिविर में उपभोक्ता अपने बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान करा सकते हैं. प्रत्येक सप्ताह सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से शाम दो बजे तक और शुक्रवार को तीन बजे से 4.30 बजे तक शिविर आयोजित होगी.इन शिविरों में उपभोक्ता अपने बिजली बिल में त्रुटियों को सुधार सकते हैं, बकाया बिल जमा कर सकते हैं और बिजली कनेक्शन से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान करा सकते हैं. यह शिविर उपभोक्ताओं के लिए बहुत उपयोगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >