10 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

जानकीनगर पुलिस

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर पुलिस ने मंगलवार की सुबह नगर पंचायत जानकीनगर के मां मंदिर के निकट से नगर पंचायत जानकी नगर के वार्ड नंबर 2 मधुबन गांव निवासी हरिबोल सहनी और सुरेश सहनी को पांच-पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीवियां टोला से मां मंदिर के रास्ते दोनों एक साइकिल पर सवार झोला में 10 लीटर देसी शराब लेकर जा रहे थे. दोनों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >