आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक ठाकुर की मौत

आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष 50 वर्षीय अशोक ठाकुर की रविवार को हुई मौत के बाद परिजनों की मांग पर सोमवार को पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया.

परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम पूर्णिया. आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष 50 वर्षीय अशोक ठाकुर की रविवार को हुई मौत के बाद परिजनों की मांग पर सोमवार को पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया. पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र के कप्तानपाड़ा स्थित संथाली टोला निवासी अशोक ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मृतक आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष थे. अशोक ठाकुर की मौत के बाद परिजनों व संथाली टोला के लोगों की मांग के बाद सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों को आशंका है कि कहीं उसकी मौत के पीछे कोई साजिश तो नहीं है. पोस्टमार्टम के दौरान गुलाबबाग टीओपी प्रभारी कुमार उपस्थित थे. मृतक के करीबी रहे संथाल टोला के अनिल उरांव ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि अशोक ठाकुर की तबीयत बिगड़ गयी है. घर से उन्हें लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. कसबा स्थित मैक्स 7 अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि अशोक ठाकुर कप्तानपाड़ा स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आदिवासी समाज के जमीन संबंधी समस्याओं को सुनते थे और उसका निराकरण का प्रयास करते रहते थे. एक भूखंड के विवाद को लेकर कुछ जमीन कारोबारी से उनका अनबन चल रहा था. इसी कारण से परिजन व कुछ स्थानीय लोगों को अशोक ठाकुर की अचानक हुई मौत को लेकर यह शक है कि कहीं उन्हें साजिश का शिकार तो नहीं बनाया गया. इसी वजह से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >