60 से अधिक किसानों को सोलर आधारित तकनीक पर प्रशिक्षण

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा सिंजेंटा फाउंडेशन इंडिया एवं जीविका के सहयोग से धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के दमेली गांव में सोलर सिंचाई तकनीकों पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में धमदाहा प्रखंड के 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान किसानों को सोलर सिंचाई पंप, सोलर आधारित ड्रिप सिंचाई प्रणाली, सोलर कोल्ड स्टोरेज, सोलर फ्रिज सहित अन्य आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनका प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया. किसानों को सोलर आधारित सिंचाई एवं फसल कटाई के बाद की संरचनाओं पोस्ट हार्वेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तकनीकों के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही सोलर पंप एवं नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और उन्हें उपलब्ध कराने वाले संबंधित विभागों की जानकारी भी साझा की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >