स्थापना दिवस में दिखेगी पूर्णिया की लोक परंपराओं की झलक

14 फरवरी को जिला स्थापना दिवस

14 फरवरी को जिला स्थापना दिवस डीएम ने तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक पूर्णिया. 14 फरवरी को जिला स्थापना दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गयी है. शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने तैयारी की समीक्षा की समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिला स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के लिए कई निर्देश दिये. इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पूर्णिया बिहार के सबसे पुराने जिलों में से एक है, जिसका अपना एक समृद्ध गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत है. जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राज्य स्तरीय कलाकारों को आमंत्रित कर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा.इसमें पूर्णिया की मिट्टी की सोंधी खुशबू और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी. विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें जिले में हो रहे विकास कार्यों, जन-कल्याणकारी योजनाओं और ””आत्मनिर्भर बिहार”” के रोडमैप को प्रदर्शित किया जाएगा.व्यंजन मेला का भी आयोजन किया जायेगा. स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए निबंध, पेंटिंग और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. मैराथन (रन फॉर पूर्णिया) का आयोजन भी प्रस्तावित है. जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. नगर निगम, पूर्णिया को पूरे शहर की विशेष साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रमुख चौराहों पर लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >