राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीया झा को मिला रजत

टीया ने बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोशिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 17 प्रतियोगिता वर्ग में रजत पदक विजेता का स्थान हासिल किया है.

पूर्णिया की रिपोर्ट :

पूर्णिया. स्थानीय मधुबनी निवासी टीया झा बिहार की उभरती हुई खेल प्रतिभा है. मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया की कक्षा बारहवीं की छात्रा टीया ने अब तक जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अनेक पदक और सम्मान अपने नाम किया है. अभी हाल में 31 मई से दो जून तक चलने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टीया झा ने दूसरा स्थान हासिल किया है. बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 26 में टीया ने रजत पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है. टीया ने बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोशिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 17 प्रतियोगिता वर्ग में रजत पदक विजेता का स्थान हासिल किया है.

टीया की सफलता ने अन्य छात्रों को किया प्रेरित

टीया झा शुरू से ही खेलों में रुचि रखती है. विद्यालय ही नहीं बल्कि पूर्णिया जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं हिस्सा लेती रही हैं. कभी भी टीया ने असफलता का मुंह नहीं देखा है. मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया के प्राचार्य युगल किशोर झा, मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सह निदेशक डॉ असद इमाम ने विद्यालय प्रबंधन टीया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 26 में टीया झा की सफलता ने विद्यालय के अन्य छात्रों को प्रेरित किया है. ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी टीया को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में देखने की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >