रायपुरा में तीन घर जले, 16 मवेशी की मौत

16 मवेशी की मौत

भवानीपुर. प्रखंड अंतर्गत लाठी पंचायत के रायपुरा मुशहरी में मंगलवार देर रात आग लगने से तीन परिवारों का आशियाना पूरी तरह खाक हो गया. इस घटना में 16 मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि घरों में रखा नकद राशि समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. अगलगी से प्रभावित परिवारों में रायपुरा मुशहरी निवासी लवली देवी, रूबी देवी और सुशीला देवी शामिल हैं. आग की चपेट में आकर इनके कच्चे घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. पीड़ित लवली देवी के घर में रखा लगभग 30 हजार रुपये नकद, सिलाई मशीन, जमीन के जरूरी कागजात, कपड़े, अनाज सहित घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गईं. पीड़ित परिवारों के अनुसार मंगलवार की रात सभी लोग घरों में सो रहे थे. इसी दौरान दरवाजे पर जल रहे अलाव से अचानक आग भड़क उठी. जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और एक-एक कर तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड सदस्य सरिता देवी, समाजसेवी अमरेश कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ितों को शीघ्र आपदा राहत, मुआवजा तथा आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >