आवास योजना के तीन लाभुकों को मिला नोटिस

जलालगढ़

जलालगढ़. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2023-24 के प्रथम किस्त प्राप्त करने के बाद आवास निर्माण कार्य नहीं करने वाले लाभुकों को श्वेत नोटिस दिया गया. बुधवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सरसौनी पंचायत में आवास योजना की जांच करने बीडीओ ममता कुमारी पहुंचीं. बीडीओ ममता कुमारी ने बताया कि सरसौनी पंचायत में जांच के दौरान पाया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023-24 के कुछ लाभुक प्रथम किस्त उठाव कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किये. इसपर बीडीओ ने श्वेत नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. इसमें लाभुकों को सख्त निर्देश दिया गया कि जो राशि उठाव किया गया है जल्द घर निर्माण कार्य शुरू करें. बताया कि यदि घर का निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा तो राशि रिकवरी की जायेगी. मौके पर प्रखंड आवास पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार दास ने बताया कि सरसौनी पंचायत के चार ऐसे लाभुकों को श्वेत नोटिस दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >