परोरा में पत्रकार के बंद पैतृक घर में चोरी

केनगर

केनगर. केनगर थानाक्षेत्र के परोरा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वार्ड नंबर 13 में बंद पड़े घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. गृहस्वामी व वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि हमलोग लगभग दो दशक से अपने पुराने घर परोरा में नहीं रहते हैं. घर बंद कर हमलोग पूर्णिया स्थित आवास पर रहते हैं. परन्तु गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण ने मुझे फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हुई है .सूचना मिलते ही हम अपने पडो़सी को देखने भेजे तो पता चला कि घर की खिडक़ी तोड़कर घर में घुसकर लोहे का छड़, किवाडी़, खिड़की, अलमारी एंव ट्यूवेल आदि चोरी कर अपने साथ ले गये. चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका है. गृहस्वामी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष को मौखिक सूचना दी गयी है. उन्होंने उस तरफ पेट्रोलिंग बढ़ाने का भरोसा दिया है. इस मामले को लेकर केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामले को लेकर फिलहाल लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >