दूल्हा बनने से पहले युवक ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी

अगले माह जिस युवक की शादी होनेवाली थी, उसने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौक निवासी कैलाश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार बताया गया है.

पूर्णिया. अगले माह जिस युवक की शादी होनेवाली थी, उसने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौक निवासी कैलाश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार बताया गया है. मंटू की शादी अगले महीने फरवरी में होने वाली थी, लेकिन खुशियों का दस्तक देने से पहले ही घर में कोहराम मच गया. पिता कैलाश सिंह ने बताया कि मंटू ने खुद लड़की पसंद की थी. शनिवार सुबह मंटू ने पीठ में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उसकी मां ने उसे दवा दी और धूप सेंकने के बाद कमरे में आराम करने को कहा. मंटू अपने कमरे में सोने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. शोर मचाने और आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो धक्का देकर गेट तोड़ा गया. अंदर देखा कि मंटू फंदे से लटका हुआ था. परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और गंभीर स्थिति में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं परिजन मंटू की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन पुलिसिया कार्रवाई के डर से या अन्य कारणों से बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव लेकर अस्पताल से फरार हो गये. मृतक के पिता ने बताया कि मंटू ने क्यों खुदकशी की, इसका पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >