पूर्णिया. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन वन का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत आयोजित कैरम प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया. इसमें बिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष व गुलाबबाग शाखा सदस्य मोहित अग्रवाल, जलालगढ़ शाखा सदस्य विवेक अग्रवाल, कटिहार से यश व मयंक, किशनगंज से मनीषा व बसंती, पटना से विजय व विनीत के अलावा फारबिसगंज से अन्य दो टीमें भी शामिल रहीं. प्रतियोगिता का सभी मैच शानदार रहा. स्पोर्ट्स कार्निवाल में बैडमिंटन, चैस, टेबल टेनिस, क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया. आयोजकों ने बताया कि सभी विजेताओं को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
