रहें सतर्क, चढ़ती गर्मी के बीच करवट ले सकता है मौसम, आज होने वाली है बारिश !

धीरे-धीरे परवान चढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार करवट ले सकता है.

पूर्णिया. धीरे-धीरे परवान चढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार करवट ले सकता है. हालांकि, सोमवार को पूर्णिया में धूप और छांव के बीच मौसम शुष्क बना रहा पर मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान पूर्णिया समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बीच तेज हवा भी चल सकती है. इधर, पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में बारिश, आंधी और तेज हवा को लेकर अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की गयी है. मौसम विज्ञान केन्द्र ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर रखा है. इस बीच सोमवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 33.2 एवं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. अगर सोमवार को मौसम का मिजाज देखा जाये तो उमस भरी गर्मी के बीच सुबह हुई और लगा कि मौसम पूरे दिन पूरा गर्म रहेगा. सुबह आठ बजे के बाद धूप भी तीखी हो चली थी, पर इसके बाद बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गयी. नतीजतन पूरे दिन धूप-छांव का दौर जारी रहा पर गर्मी से बहुत राहत नहीं मिली. यह अलग बात है कि हवा सी लोगों को राहत मिलती रही. इस बीच पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में मंगलवार 7 से 9 अप्रैल तक लगातार आसमान क्लाउडी रहने, कई जगह बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना बतायी गयी है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में इसके लिए अलग से चेतावनी भी जारी की गयी है. इंडेक्स में 20 से 22 अप्रैल तक आसमान में बादल बने रहने के आसार जताये गये है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मौसम में यह बदलाव प्री-माॅनसून गतिविधियों के शुरू होने के कारण आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >