इंटर का प्रैक्टिकल देने आयी छात्रा गायब , मामला दर्ज

खेदलीचक वार्ड नंबर 06 निवासी विजय कुमार पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है

धमदाहा. बीते 27 मई को प्रैक्टिकल देने आयी छात्रा के गायब होने को लेकर पीड़ित पक्ष ने धमदाहा थाना में अपहरण किए जाने का आवेदन दिया है. मामला मीरगंज थानाक्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार 27 मई को प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय धमदाहा में इंटर की प्रैक्टिकल देने आयी छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की. परन्तु गायब छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया. पीड़ित ने धमदाहा थाना में दिए आवेदन में मीरगंज थानाक्षेत्र के खेदलीचक वार्ड नंबर 06 निवासी विजय कुमार पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है. धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामला दर्ज कर लिया गया है. धमदाहा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >