महोत्सव के बहाने किलकारी में दिखा गीत, संगीत और नृत्य का अद्भुत नजारा

पूर्णिया

पूर्णिया. कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किलकारी बाल भवन में किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी अंजनि कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के आरम्भ में किलकारी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद डेयर टू डांस एकेडमी के कलाकारों ने झिझिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी. इस लोकनृत्य में भूमि नंदी, अंकिता, खुशी, मुस्कान, मेघा, मेघा स्वर्णकार, अलका, सरस, राजदीप, अजय आदि कलाकारों ने समा बांध दिया. मौके पर किलकारी के बच्चों ने बेहद भावपूर्ण तरीके से पूर्वी लोकनृत्य को प्रस्तुत किया. विजय म्यूजिक कॉलेज के कलाकारों के द्वारा भी एक से बढ़कर एक भजन, लोकगीत, सोहर आदि की प्रस्तुति दी गई. जिसमें ज्योति कुमारी, अलका, सरस कुमारी, आकृति, रश्मि राज, प्रेरणा प्रिया, चंदन कुमार, प्रशांत कुमार, कोमल कुमारी, दिवेश ठाकुर आदि ने भाग लिया. पूर्णिया के वरिष्ठ संगीत कलाकार विजय कुमार दास ने भी ग़ज़ल की प्रस्तुति दे कर पूरे माहौल को भाव विभोर कर दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने सभी का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं और अपने राष्ट्र को उन्नत बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि कला एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है. मंच का संचालन निशा प्रवीण ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रमंडल कार्यक्रम सामान्य किलकारी बाल भवन एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >