तीन थानाक्षेत्रों में जब्त शराब को किया गया नष्ट

बनमनखी थाना परिसर में सोमवार को बनमनखी, सरसी तथा जानकीनगर तीनों थाना के कई कांडों में जब्त देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया.

बनमनखी. बनमनखी थाना परिसर में सोमवार को बनमनखी, सरसी तथा जानकीनगर तीनों थाना के कई कांडों में जब्त देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया. इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार ने विभिन्न कांडों में जप्त देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण मजिस्ट्रेट के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रकिशोर सिंह की उपस्थिति में बनमनखी थाना परिसर में किया गया. बनमनखी ,सरसी तथा जानकीनगर तीनों थाना के विभिन्न कांडों में जप्त देशी एवं विदेशी शराब के विनष्टीकरण के दौरान उत्पाद निरीक्षक पूर्णिया, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार, सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव जानकीनगर थाना के एसआई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >