बनमनखी अस्पताल का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

बनमनखी

बनमनखी . राज्य सरकार के कायाकल्प प्रोग्राम के तहत मंगलवार को राज्यस्तरीय दो सदस्यीय निरीक्षण दल ने बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण दल में कायाकल्प मूल्यांकन पदाधिकारी दीपक कुमार एवं गंगाधर शामिल थे. टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया. इस दौरान ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, एमएनसी सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से जांच-पड़ताल की . निरीक्षण के बाद मूल्यांकन पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में यह देखा जा रहा है कि कहीं जरूरत से ज्यादा मरीजों को रेफर तो नहीं किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को वास्तव में रेफर करने की आवश्यकता हो, केवल उन्हीं को रेफर किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मरीजों के लिए उपलब्ध करायी गई स्वास्थ्य सुविधाओं का अस्पताल में पूरी तरह से उपयोग हो रहा है या नहीं, इसका भी मूल्यांकन किया जा रहा है.साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, परिसर की लुक, ग्रीनरी तथा स्वच्छता का भी तय मानकों के अनुरूप आकलन किया गया.निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अनुमंडलीय अस्पताल में बाउंड्री वॉल का होना आवश्यक है.इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए पहल करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अस्पताल में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी उपायों पर भी जोर दिया गया.मूल्यांकन दल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया गया और यह देखा गया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस, एचआईवी और सिफिलिस की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित होनी चाहिए. इसके लिए आवश्यक जांच किट की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.जांच टीम ने बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था का मुआयना किया. साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की कार्यकुशलता और क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया.जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां कर्मियों को दोबारा प्रशिक्षण देने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >