महिला से मोबाइल झपट भाग रहे शातिर को भीड़ ने दबोचा

भवानीपुर थानाक्षेत्र

भवानीपुर . भवानीपुर थानाक्षेत्र के जावे गांव की मुख्य सड़क पर महिला से मोबाइल झपटकर भाग रहे झपटमार को लोगों ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुअनि विकास कुमार को दलबल के साथ घटनास्थल पर भेजा. आरोपित को मोबाइल के साथ पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. जावे निवासी गणेश मंडल की पत्नी ललिता देवी ने मोबाइल छीन कर भाग रहे जावीर नादाफ के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने आवेदन के अनुसार थाना में कांड अंकित कर थाना कांड संख्या 182/ 24 दर्ज कर मोबाइल झपटमार को अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >