लेबोरेटरी संचालक का निधन अत्यंत दुखदाई : पल्लवी गुप्ता

पल्लवी गुप्ता बोलीं

पूर्णिया. गत रात लाइन बाजार स्थित लैबोरेटरी संचालक शशि रंजन की सड़क दुघर्टना में अचानक निधन हो जाने की खबर पर नगर निगम उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा शशि रंजन का यूं ही चले जाना काफी मर्माहत करने वाला है. शशि रंजन सिर्फ लैबोरेट्री संचालक ही नहीं एक अच्छे समाजसेवी और अच्छे इंसान भी थे.शशि रंजन इंजिनियर रवि के छोटे भाई थे.वह एक सफल व्यवसायी, समाजसेवी, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे. उनकी मंगनी भी हो चुकी थी. 9 मार्च को विवाह होना था. घर में इस शादी को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित भी थे मगर इस दुर्घटना से घर में काफी गमगीन माहौल उत्पन्न हो गया है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख की पीड़ा को सहने की शक्ति दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >