पूर्णिया विवि में सिंडिकेट की बैठक आज

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठक आज होगी. इसमें सीनेट की बैठक की तारीख पर मुहर लगायी जायेगी. साथ ही विद्वत परिषद की ओर से लिए गए ताजा निर्णयों का अनुमोदन किया जायेगा. इससे पहले 17 जनवरी को भी सिंडिकेट की बैठक हुई थी जिसमें अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट 3 अरब 38 करोड़ 50 लाख 90 हजार 953 को अनुमोदित किया गया था. साथ ही पूर्णिया विवि की ओर से 233 सहायक प्राध्यापक और 61 एलडीसी कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव और 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली को भी अनुमोदित किया गया था. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिंडिकेट की अगली बैठक 22 जनवरी को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >