250 लोगों की स्क्रीनिंग में पांच लोगों में मिले टीबी के लक्षण

टीबी मुक्त भारत अभियान

पूर्णिया. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित लोगों में लक्षणों के आधार पर टीबी स्क्रीनिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले के बनमनखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान समारोह में उपस्थित टीबी संभावित लोगों की जांच की गयी और उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण और सुरक्षा के लिए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. इसी क्रम में 250 से अधिक संभावित लोगों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया जिनमें से 5 संभावित लोगों के टीबी ग्रसित होने की जानकारी मिली. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 5 लोगों की विशेष जांच के लिए बलगम एकत्रित करते हुए उसे विशेष जांच के लिए भेजा गया. जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर ने कहा कि समय पर जांच और टीबी संभावित लोगों द्वारा उपचार का लाभ उठाने से लोग टीबी से सुरक्षित रह कर स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं. उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी का होना, खांसी में बलगम या खून आना, छाती में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ का होना, बुखार, रात में पसीना आना, अत्यधिक थकान और भूख कम लगना, वजन का तेजी से गिरना आदि ग्रसित व्यक्ति के टीबी ग्रसित होने से लक्षण हो सकते हैं. उन्होंने ऐसे लक्षण दिखाई देने पर अविलम्ब नजदीकी अस्पताल में बलगम की जांच कराते हुए ग्रसित होने पर आवश्यक उपचार सुविधा का लाभ उठाने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >