हमेशा जीवंत रहेंगे सुमित दुबे : विधायक

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जलालगढ़

जलालगढ़. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जलालगढ़ में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुमित दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड अध्यक्ष पूरन दास ने कहा कि 8 अगस्त 2019 को पार्टी के तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष सुमित दुबे का असामयिक निधन हो गया था. यह दिन जलालगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के लिए दुभाग्यपूर्ण दिन के समान है. श्रद्धांजलि सभा में वर्चुअल भाग लेते हुए कसबा विधायक मो. आफाक आलम ने कहा कि सुमित दुबे हमेशा हमारे दिल में जीवंत रहेंगे. श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत नेता के बड़े भाई अमित दुबे, कांग्रेस के विधानसभा युवा अध्यक्ष शहनवाज शरीफ मार्शल अंसारी, शकील अंसारी, मंजूर अहमद, सलमान, अख्तर, निर्मल विश्वास, आरफीन अंसारी, कमलेश्वरी पासवान, देवीलाल विश्वास, अशद रेजा, मो मुबाशिर, कैप्टन अंसारी, मो नासिर आदि कांग्रेसी मौजूद थे. फोटो. 8 पूर्णिया 12- कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के पुण्यतिथि पर मौजूद कांग्रेसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >