राजकीय पॉलिटेक्निक में भूकंप सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में भूकंप सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान सुरक्षा उपायों एवं बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने इस कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जनजागरण की अपील की. इस अवसर पर मुख्य वक्ता सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक प्रो. सुवीर कुमार ने विद्यार्थियों को भूकंप के कारणों, उसके प्रभावों तथा आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए जागरूकता, सही जानकारी और त्वरित निर्णय अत्यंत आवश्यक हैं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने भूकंप से बचाव के व्यावहारिक उपायों, सुरक्षित भवन संरचना तथा आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने के बारे में मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम में संस्थान के प्रो. अमन कुमार राजन, प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. प्रणय रंजन, प्रो. नवीन, प्रो. लक्ष्मण कुमार ,प्रो. अचला प्रकाश आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >