आरटीपीएस काउंटर पर ऑफलाइन आवेदन हर हाल में लें : डीएम

डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में हुई.

डीएम की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

पूर्णिया. डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में हुई. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन व न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर करें. साथ ही राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करें. डीएम ने समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करें. आरपीएस काउंटरों पर लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदनों की प्रखंड द्वारा विस्तृत समीक्षा की गयी. सभी एसडीओ, बीडीओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियत समय सीमा में आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें. अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरटीपीएस काउंटर पर ऑफलाइन देने वाले आवेदकों का आवेदन प्राप्त करने हेतु ऑपरेटर को निर्देशित करें. किसी भी प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर ऑफलाइन आवेदन जीरो पाये जाने पर संबंधित ऑपरेटर के वेतन की कटौती करने का निर्देश दिया गया. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिला पंचायत राज पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर स्थापित करें और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से पंचायत सरकार भवन में कार्य करें और जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें. पैक्स चुनाव की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया कि संबंधित कर्मियों का निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रशिक्षण सुनिश्चित करें. बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता राजस्व,आपदा,विधि व्यवस्था,विभागीय जांच,जिला लोकशिकायत तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >