एमएल आर्य कॉलेज में छात्र राजद ने किया विरोध प्रदर्शन

एमएल आर्य कॉलेज में

पूर्णिया. छात्र राजद ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को एमएल आर्य महाविद्यालय कसबा में विरोध प्रदर्शन किया. छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने बताया कि बीते आठ अगस्त को महाविद्यालय को लिखित आवेदन देकर सफाई, पेयजल, शौचालय समेत सभी समस्याओं से रूबरू करवाया गया था. छात्र राजद कसबा प्रखंड अध्यक्ष साहिल यादव ने बताया कि समाधान नहीं किया गया तो पुनः छात्र राजद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर छात्र राजद के प्रधान महासचिव राहुल यादव , अब्दुल कादिर, गोपाल यादव, प्रणव चौरसिया,प्रेम हर्ष , नेहाल आलम, अंशु, रजनीश यादव,रोबींश यादव,भरत, प्रदीप, दाऊद इब्राहिम,सरफराज आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >