पूर्णिया में पूर्व सांसद जय कृष्ण मंडल की मूर्ति होगी स्थापित

पूर्व सांसद की 18वीं पुण्यतिथि पर विचार मंच ने लिया फैसला

पूर्व सांसद की 18वीं पुण्यतिथि पर विचार मंच ने लिया फैसला

पूर्णिया. पिछड़ों, गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए लगातार संघर्षरत रहे पूर्णिया के पूर्व सांसद स्व. जय कृष्ण मंडल की 18वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक स्थित जेवीआर प्लाजा सिनेमा हॉल प्रांगण में समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें पूर्णिया जिला के सभी प्रखंडों एवं आसपास के जिलों से उनके शुभचिंतकों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. जय कृष्ण बाबू लंबे संघर्ष के वजूद पर मुखिया से सांसद का सफर तय किया था. सबों ने उन्हें अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित की. साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों ने विचार रखा कि स्व. पूर्व सांसद जी का एक मूर्ति ( स्टेच्यू) इसी प्रांगण में लगवाई जाये.जिस पर जय कृष्ण विचार मंच ने तय किया कि जन सहयोग से कोई विशेष दिवस पर इसे स्थापित किया जाएगा. साथ ही आगामी दिनों में मंच की ओर अन्य सामाजिक गतिविधि की रूपरेखा बनाने के लिए प्रमुख साथियों की बैठक आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील राय ने की. संचालन में मुख्य रूप से राकेश कुमार, शंभू मंडल (कसमरा) , पवन राय, गुप्तेश कुमार, नवीन महतो, उपेंद्र कुमार सिंह,मुकुंद मंडल, अंजन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्णिया की महापौर विभा देवी, रूपौली नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, वार्ड पार्षद निर्जला देवी, सरिता राय, शंभू मंडल (बडहरी), डॉ. संजीव सिंहा, डॉ. कृष्ण मोहन, जवाहर यादव, आलोक यादव, मिथिलेश सिंह, राजीव राय, गुप्तेश कुमार, जितेंद्र यादव, मिथिलेश दास, गौतम वर्मा, अमोद मंडल, शंभू मंडल (दुर्गापुर) , श्रीलाल महतो, नीलू सिंह पटेल, माधव मंडल (दरभंगा), राज कुमार राय (कटिहार), विवेक मंडल (भागलपुर) ,नवल राय, प्रदीप मेहता, रतन महतो, अविनाश कुमार, सुशांत कुशवाहा,उपेंद्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने इस समारोह में शिरकत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >