नवोदय परीक्षा को लेकर मवि महेंद्रनगर दियरा में विशेष कक्षा संचालित

नवोदय विद्यालय परीक्षा को लेकर

धमदाहा. नवोदय विद्यालय परीक्षा को लेकर मध्य विद्यालय महेंद्रनगर दियरा में विशेष कक्षा संचालित की जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने प्रधानाध्यापक ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन हेतु 80 सीट है.इसमें मध्य विद्यालय महेंद्रनगर दियरा के बच्चों की अच्छी उपस्थिति में दर्ज हो सकती है. इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक छात्रों को विशेष रूप से तैयार करने के लिए विशेष कक्षा संचालित कर रहे हैं. अब तक 15 छात्रों को प्रेरित कर जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरवाया गया है. विशेष कक्षा को लेकर शिक्षक सुमन कुमार, कविता कुमारी एंव रुखसार जहां को जवाबदेही सौंपी गयी है इसके अलावा दूसरे विषय के शिक्षक भी अपने-अपने विषय में छात्रों को बेहतर जानकारी देकर तैयारी करवा रहे हैं. फोटो. 11 पूर्णिया 13- छात्रों का पढ़ाते शिक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >