अकबरपुर दुर्गा मंदिर से चांदी का हार चोरी, मामला दर्ज

भवानीपुर

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की. चोर देवी दुर्गा की प्रतिमा के गले से चांदी का हार चोरी कर फरार हो गए . नव दुर्गा समिति अकबरपुर के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती के बाद गेट में ताला लगा दिया जाता है, जिसकी चाबी बाजार निवासी दीपक भगत के पास रहती है. हालांकि मंगलवार की रात भूलवश मंदिर का मुख्य गेट बंद नहीं किया जा सका, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. बुधवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी फेकन ठाकुर पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देवी प्रतिमा के गले से चांदी का हार गायब पाया. इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और नव दुर्गा समिति के सदस्यों को दी गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए और मामले की जानकारी अकबरपुर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बहुत जल्द चोरी की घटना का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >