चम्पागणेश मठ में वार्षिक गुरु दीक्षा कार्यक्रम में प्रवचन व भजन

बायसी

बायसी. प्रखंड के आसजा मोवैया पंचायत के चम्पागणेश मठ,गुरुधाम बांसबाड़ी गांव में वार्षिक गुरु दीक्षा सह गादी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. ज्ञात हो कि चम्पागणेश मठ,गुरुधंम बांसबाड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु शिवनारायण स्वामी जी महाराज के अनुयायी आराध्य बाबा गणेश लाल राय महंत जी महाराज एवं साध्वी माता चम्पा देवी द्वारा स्थापित वार्षिक गुरु दीक्षा सह गादी कार्यक्रम में जयकृष्ण दास महंत जी महाराज के द्वारा शिष्यों को प्रवचन और भजन के माध्यम से सराबोर किया गया . जबकि जगदीश प्रसाद राय ने सभी शिष्यों को संबोधित करते हुए शब्द,भेद और शिक्षा का महत्व के बारे बताया. वहीं शिक्षाविद सहसमाजसेवी डॉ प्रकाश प्रभात ने प्रकृति एवं ब्रह्मांड के बारे में बताया.गुरुधाम चम्पागणेश मठ,बांसबाड़ी के रजनीश भारती, लखन लाल राय, उमेश राय, सुलोचना देवी आदि ने अपने भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर चमन लाल राय, सत्य लाल राय, इन्द्र प्रसाद राय, अद्वैत अज्ञेय, आकाश अज्ञेय, प्रियांशु प्रभात, प्रेयशी प्रभात, कृष, अर्जितानंद, राजीव, करण संध्या, शिबू,संजय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >