पूर्णिया महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सेमिनार

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में आइक्यूएसी के तहत बीसीए विभाग ने बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक सेमिनार कराया. सेमिनार का उदघाटन करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज की मांग है. आजकल हर काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये किया जा रहा है. भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भागीदारी और भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि समाज में इसकी उपयोगिता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. हमें देखना होगा कि इसका दुरुपयोग ना हो. अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ उषा शरण ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ समाज के हर काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता रोज ब रोज साबित हो रही है. बीसीए कोऑर्डिनेटर प्रो कुमारी मृदुलता ने कहा कि एआइ का दुरुपयोग नहीं हो . इसका सदुपयोग करना है. बीसीए के शिक्षक अमित कुमार ने एक पीपीटी के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. बीसीए विभाग के उत्तम कुमार मिश्रा ने अपनी पीपीटी के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में गहरी जानकारी दी .छात्राओं को प्रत्येक पहलुओं से अवगत कराया. बीसीए विभाग की शिक्षिका इमराना अंसारी ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में एक सोच को पीपीटी के माध्यम से छात्राओं के बीच साझा किया. बीसीए विभाग की छात्राओं ने भी अपनी पीपीटी के माध्यम से अपनी सोच को प्रदर्शित किया. इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ राकेश रोशन सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ऐतिहासिक पहलुओं से जागरूक किया. सेमिनार में प्रो. मीना कुमारी रजक , डॉ. जागृति राय, डॉ. श्वेता कुमारी ,डॉ मनीषा कुमारी ,डॉ चिन्मय मोहंती ,डॉ रंजन कुमार, डॉ. कुमारी अनामिका, सरिता कुमारी ,डॉ. सतीश कुमार साहा,डॉ. गरिमा मिश्रा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >