केंद्रीय कारा का विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया निरीक्षण

पूर्णिया

पूर्णिया. पूर्णिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर बुधवार को को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार ने केंद्रीय कारा पूर्णिया का मासिक भ्रमण/निरीक्षण किया . इस दौरान काराधीन बदियों को यह जानकारी दी गयी कि अगर किसी बंदी को वाद में विधिक कार्यवाही हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उन्हें निश्शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा. काराधीन बंदियों के खानपान ,रहन-सहन, साफ- सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया. गर्मी के मौसम को देखते हुए काराधीन बंदियों को शुद्ध पेयजल की सुलभता हेतु कारा अधीक्षक को निर्देशित किया गया. कोई भी सजावार बंदी अपील फाइल करने से वंचित ना रहे ,इस संबंध में कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >