70 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन की दी गयी दूसरी खुराक

टीकाकरण अभियान

टीकाकरण अभियान

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश पर चिकित्सकों द्वारा नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करायी जा रही है.इसी कड़ी में चिकित्सा दल द्वारा मंगलवार को प्रखंड पूर्णिया पूर्व में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया.पूर्णिया पूर्व स्थित एम.एस. सिमलगच्छी विद्यालय में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में 70 बच्चियों (9 से 14 वर्ष) को एचपीवी वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई. टीकाकरण अभियान के दौरान अमित कुमार (बीएमसी), एसएमनेट–यूनिसेफ, एएनएम, एवं रैपिड रिस्पॉन्स टीम के द्वारा सक्रिय रूप से योगदान दिया गया. साथ ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपेक्षित सहयोग से विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी.एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है.समय पर टीकाकरण से न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की रक्षा होती है बल्कि समाज में जागरूकता और भविष्य में बेहतर स्वस्थ की नींव भी मजबूत होती है.यह अभियान किशोर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >