19 व 20 मार्च को होगा हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग

श्री गोकुल श्री कृष्ण सिंह ठाकुर बाड़ी में

पूर्णिया. श्री गोकुल श्री कृष्ण सिंह ठाकुर बाड़ी में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विहिप के ट्रस्टी सह हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक शिव शंकर तिवारी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 एवं 20 मार्च को दो दिवसीय हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग सनातन समागम का आयोजन किया जाऐगा.इस सम्मेलन में संत महर्षि मेंही, कबीर पंथ, गायत्री परिवार, शिव शिष्य परिवार सहित सभी सनातन धर्म के धर्माचार्यों को आमंत्रित किया जायेगा. आयोजन को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई. इसमें संयोजक- शिव शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष- मनोज चौधरी सह कोषाध्यक्ष-सुधीर कुमार यादव को बनाया गया. बैठक में संत मुरारी दास त्यागी विहिप ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रामकुमार यादव, संघ के जिला समरसता प्रमुख श्याम देव पासवान, विहिप प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, नगर कार्यवाह नीरज कुमार भगत, बीससूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया,संतोष झा, ब्रजभूषण सिंह, प्रदीप साह उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >