बिलरिया में 18 से 20 फरवरी तक होगा संतमत सत्संग अधिवेशन

तैयारियों को लेकर महर्षि मेंही हृदयधाम में हुई दूसरी महत्वपूर्ण बैठक

– तैयारियों को लेकर महर्षि मेंही हृदयधाम में हुई दूसरी महत्वपूर्ण बैठक – सत्संग की सफलता को 7 फरवरी को होगी तीसरी बैठक प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व . आगामी 18, 19 एवं 20 फरवरी को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बिलरिया स्थित महर्षि मेंही हृदय धाम में 16वें वार्षिक संतमत सत्संग अधिवेशन का भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है. इस महाधिवेशन की पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार को आश्रम परिसर में हृदयधाम वासियों और प्रबुद्धजनों की दूसरी बैठक संपन्न हुई . स्वामी निरंजन बाबा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सत्संग की विधि व्यवस्था और रूपरेखा की समीक्षा की गई. बैठक में मुख्य रूप से तीन दिवसीय आयोजन के दौरान दूर-दराज से आने वाले सत्संग प्रेमियों और धर्मगुरुओं के आवासन, एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई. आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से अगली निर्णायक बैठक 7 फरवरी को तय की गई है .तीन दिनों तक चलनेवाले इस आध्यात्मिक समागम में प्रतिदिन दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, प्रथम सत्र: प्रातः 6 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती, द्वितीय सत्र अपराह्न 2 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती के कार्यक्रम निर्धारित हैं. इस अवसर पर कुप्पाघाट, भागलपुर से परमपूज्य स्वामी केदारनाथ जी महाराज एवं स्वामी निरंजन देव जी महाराज अपने अमृतवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिला पार्षद विवेका यादव , मुखिया अंगद मंडल, समिति प्रतिनिधि आशीष यादव, सरपंच शोभेलाल यादव पैक्स अध्यक्ष रूपेश यादव, वार्ड सदस्य छोटेलाल यादव , पूर्व मुखिया प्रदीप साह ,यशवंत यादव ,मुकेश यादव,मोहन यादव कामदेव यादव, उमाकांत चौहान,लझ्मी यादव, जीवछ यादव राजेश मंडल, सहित दीवानगंज, श्रीनगर और बिलरिया ग्राम के अनेक सत्संग प्रेमी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >