विवि की टीम ने लिया पूर्णिया महिला महाविद्यालय का जायजा

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय को मंगलवार को विवि की टीम ने जायजा लिया और कई बिंदुओं पर कॉलेज प्रशासन से आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान टीम ने कॉलेज परिसर में बने भवनों, छात्रावास का भी जायजा लिया. छात्रावास में आवासित दैनिक और स्थायी कर्मियों से उनके आवासन के बारे में भी जानकारी ली. हाल मेंही प्रेस कांफ्रेंस में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने पूर्णिया महिला महाविद्यालय समेत आधा दर्जन कॉलेजों को आइकॉन कॉलेज बनाने के अपने इरादे का इजहार किया है. इसी आलोक में विवि की टीम ने पूर्णिया महिला महाविद्यालयों में विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया. संभावना है कि विवि की टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही कुलपति को देगी ताकि कॉलेज के विकास की दिशा में आवश्यक बदलाव किये जा सकें और जरूरी कदम उठाये जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >