खेल को बढावा देने के लिए मिला सम्मान

मेजर ध्यानचंद जयंती खेल दिवस समारोह

पूर्णिया. मेजर ध्यानचंद जयंती खेल दिवस समारोह के अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायतों में खेल के आधारभूत संरचना के विकास के लिए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार को सम्मानित किया गया. यह सम्मान बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर किया. इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रंगकर्मी मिथलेश राय भी उपस्थित थे. श्री झा ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी और तेजी से विभिन्न खेलों का विकास होगा. फोटो. 29 पूर्णिया 5-प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते हरिओम झा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >