रमेश बाबू का जाना दुखद : राणा सिंह

रमेश बाबू की सोच और सपने को आगे भी जीवंत रखा जाये

पूर्णिया. रोगी कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य व रेडक्रॉस सदस्य राणा सिंह ने प्रसिद्ध शिक्षाविद रमेश चन्द्र मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. श्री सिंह ने बताया कि रमेश बाबू के जाने से पूर्णिया को अपूरणीय क्षति हुई है. रमेश बाबू ने समाजहित में जो भी काम किये , उससे पूर्णिया में आया बदलाव प्रत्यक्ष है. जरूरत इस बात की है कि रमेश बाबू की सोच और सपने को आगे भी जीवंत रखा जाये, जिससे हरेक क्षेत्र में पूर्णिया की उल्लेखनीय प्रगति हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >