पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई को पूर्णिया विवि ने दी मंजूरी

अब एनओसी लेकर एनसीटीइ में अप्लाई करेगा पूर्णिया कॉलेज

– अब एनओसी लेकर एनसीटीइ में अप्लाई करेगा पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू करने को पूर्णिया विवि ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है. अब पूर्णिया कॉलेज को विवि के समक्ष अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए विहित प्रक्रिया का पालन करना है. अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद पूर्णिया कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद को आवेदन किया जायेगा. इस दिशा में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अहम पहल की. नयी प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह के कार्यकाल की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस संबंध में उपकुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार ने बताया कि पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में विवि प्रशासन प्रतिबद्ध है. पूर्णिया कॉलेज को विहित प्रक्रिया का पालन करना है. इसके तहत सीसीडीसी से एनओसी जारी किया जायेगा जिसके लिए पूर्णिया कॉलेज को आवेदन करना है. एनओसी मिलने के बाद पूर्णिया कॉलेज एनसीटीई में अप्लाइ करेगा. जानकारी के अनुसार, नौ साल पहले पूर्णिया कॉलेज ने आवश्यक शुल्क और एफडी राशि जमा करने के बाद भवन निर्माण की दिशा में पहल की थी. वर्तमान में बीएड मद से पूर्णिया कॉलेज में सुसज्जित भवन है. इस बीच, पूर्णिया कॉलेज ने पूर्णिया विवि को बीएड की पढ़ाई शुरू करने के लिए विधिवत प्रस्ताव भी दिया. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई की जरूरत को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करायी है. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि के अधीन पूर्णिया कॉलेज सबसे पुराना अंगीभूत कॉलेज है. इसके साथ ही यह एकमात्र अंगीभूत कॉलेज है जिसे नैक मूल्यांकन के दूसरे चरण में भी अच्छी ग्रेडिंग हासिल है. पूर्णिया कॉलेज में जियोलॉजी व होम साइंस की भी होगी पढ़ाई पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की 24वीं बैठक में पूर्णिया कॉलेज में यूजी में 7 विषयों की पढ़ाई को स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस संबंध में उपकुलसचिव(शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि पूर्णिया कॉलेज में सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, जियोग्राफी, होम साइंस, एंसिएंट हिस्ट्री, म्यूजिक और जियोलॉजी में पढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >