Purnia News: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन ने जानकीनगर के चकमका में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 पौधों का वृक्षारोपण और पौधों का वितरण किया. यह आयोजन राजमणि दीदी नीलम आनंद के जन्मदिन के अवसर पर किया गया. कार्यक्रम के दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई. अब 27 जुलाई को जानकीनगर में इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कोशी-सीमांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिव शिष्य शामिल होंगे.
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हरियाली का संदेश
जानकीनगर के चकमका में आयोजित कार्यक्रम में शिव शिष्य परिवार ने सामूहिक रूप से 1000 पौधे लगाए. साथ ही लोगों के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया.
हर पंचायत तक पहुंचेगा वृक्षारोपण अभियान
शिव शिष्य नकूल शर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा. प्रत्येक पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके.
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए.
Purnia News: 27 जुलाई को जानकीनगर में होगा भव्य आयोजन
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि 27 जुलाई को नगर पंचायत जानकीनगर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय क्रीड़ा मैदान और दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
इस आयोजन में कोशी और सीमांचल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों गुरु भाई-बहन शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान नगर भ्रमण कर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ लोगों के घरों में भी पौधे लगाए जाएंगे.
पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. आयोजकों का कहना है कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है.
इस अवसर पर शिव शिष्य गौरभ आनंद, मनोज गुप्ता, अभिमन्यु कुमार, रजनीश पासवान, संजय दास, पिंकू मंडल, कुंदन कुमार, रघुनाथ ठाकुर, मुकेश यादव, बबिता कुमारी, रेणु देवी, अभिलाषा देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, रितेश चौधरी, संजीत स्वर्णकार तथा उपमुख्य पार्षद सुनील रजक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
