महिला दुकानदार ने चाय देने में की देरी, तो ग्राहक ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: पूर्णिया के गुलाबबाग रहमतनगर में चाय दुकान पर हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया, जब एक युवक ने महिला दुकानदार को गोली मार दी. महिला को गंभीर हालत में GMCH अस्पताल भेजा गया, जबकि आरोपी युवक फरार है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime: पूर्णिया के गुलाबबाग रहमतनगर इलाके में एक चाय दुकान पर गोलीबारी हो गयी. महिला चाय दुकानदार को उस समय गोली लग गई जब उसने चाय की दुकान पर एक ग्राहक के साथ आपसी कहासुनी की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

घटना का कारण क्या था?

गुलाबबाग रहमतनगर निवासी मो मोईन की पत्नी, सजरा खातून, अपनी चाय दुकान में पति के साथ बैठी हुई थीं. रात होने के कारण दुकान बंद करने की तैयारी हो रही थी, लेकिन ग्राहक के आने पर चाय बनाने में थोड़ी देर हो गई. इस पर ग्राहक ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. कहासुनी के बाद युवक ने पिस्टल निकाल कर महिला को गोली मार दी, जो महिला के पैर में लग गई.

आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

गोली लगते ही महिला गिर पड़ी, जबकि आरोपी युवक वहां से भाग गया. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हथियार फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से हथियार बरामद किया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार महिला का उपचार जारी है.

ये भी पढ़े: फर्जी प्रेस और पुलिस स्टीकर वाले वाहनों पर चलेगा प्रशासन का डंडा, DGP ने दिए ये सख्त आदेश

पुलिस की सख्त कार्रवाई का भरोसा

सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >