पूर्णिया में एसबीआई अधिकारी संघ की बैठक, बैंकिंग सुधारों पर हुई अहम चर्चा

Purnia SBI Officers Meeting: वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी संघ बैंक अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर संगठन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी.

Purnia SBI Officers Meeting: स्टेट बैंक अधिकारी संघ (एसबीआईओए) की ओर से पूर्णिया स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सभागार में बैंक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बैंक अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों और बैंकिंग सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में एसबीआईओए पटना मंडल के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य, उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित मंडल एवं भागलपुर अंचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान संगठन की भूमिका और अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया.

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक में देशभर में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई. इसके अलावा स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता, पदोन्नति प्रक्रिया, कार्यस्थल पर बढ़ते कार्यभार और अधिकारियों पर बढ़ रहे मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई.

वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी संघ बैंक अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर संगठन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी.

अधिकारियों ने साझा किए सुझाव और अनुभव

बैठक के दौरान आयोजित ओपन सेशन में उपस्थित अधिकारियों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और कार्यानुभव साझा किए. अधिकारियों ने बैंकिंग कार्यों में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर अपने विचार रखे.

संघ के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान और हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर प्रयास करता रहेगा.

बैठक का समापन सहायक महासचिव हिमांशु शेखर प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >