Purnia Accident: मीरगंज में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक की मौत, तीन की हालत नाजुक

पिछले 24 घंटों के दौरान हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए. इन घटनाओं में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं

धमदाहा पूर्णिया से आशीष सिंह की रिपोर्ट:

पूर्णिया (धमदाहा/मीरगंज) : जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए. इन घटनाओं में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

पहली घटना: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर मीरगंज-धमदाहा मुख्य मार्ग पर नवटोलिया घरारी गांव के समीप एक बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय सिंटू कुमार (पिता शंकर मंडल, निवासी डिपोटी टोला, वसमानपुर) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि सिंटू मीरगंज से धमदाहा की ओर जा रहा था. सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की.

दूसरी घटना: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत दूसरी दुखद घटना मीरगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे पर मीरगंज पावर ग्रिड के पास हुई. यहाँ दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगी दरगाहा निवासी मो. मलखान (22 वर्ष, पिता मो. मुराद आलम) के रूप में हुई है. वह मीरगंज से अपने घर लौट रहा था. इस भीषण टक्कर में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया है. घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

एसडीओ की अपील इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए धमदाहा एसडीओ अनुपम कुमार ने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है. उन्होंने नवटोलिया हादसे का जिक्र करते हुए वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया ताकि सड़क पर अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित रखा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >