PURNIA ACCIDENT: नाना के साथ जा रहे किशोर को पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Purnia Road Accident news सहरसा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

पूर्णिया जानकीपुर से नितेश राय की रिपोर्ट:

पूर्णिया. पूर्णिया-सहरसा एनएच 107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ. सहरसा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतक की पहचान 15 वर्षीय सनोज कुमार (पिता जयकृष्ण ऋषिदेव) के रूप में हुई है, जो बनमनखी जिला पूर्णिया के ग्राम खुटहरी मुसहरी टोला (पंचायत धरहारा) का निवासी था. घटना के समय वह अपने नाना रामफल ऋषिदेव के साथ था. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इस सड़क हादसे की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम को दी.

सूचना मिलते ही बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है. उन्होंने जानकारी दी कि पिकअप चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया है. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार रुपये नगद और मुख्यमंत्री पारिवारिक राहत कोष से बीस हजार रुपये का चेक दिया जाएगा. इसके अलावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवहन विभाग की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >