सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. यह स्पेशल ट्रेन अब 31 जुलाई तक जारी रहेगी, जिससे दैनिक यात्रियों और अन्य रेल यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी.

पूर्णिया/जानकीनगर. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन दौरम मधेपुरा और बनमनखी के रास्ते संचालित होती है.

31 जुलाई तक चलेगी सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल

Purnia Rail News: रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को जारी रहेगा. वहीं गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल का परिचालन 3 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को किया जाएगा.

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय

सीपीआरओ ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि बढ़ने से सहरसा, मधेपुरा, बनमनखी और पूर्णिया के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

डीएमयू पैसेंजर में लगातार मिल रही थी भीड़ की शिकायत

Purnia Rail News: पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट-सहरसा डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में लगातार अत्यधिक भीड़ रहने की शिकायत मिल रही थी. कई यात्रियों को टिकट लेने के बावजूद प्लेटफॉर्म पर ही खड़ा रहना पड़ रहा था. इसी कारण अतिरिक्त ट्रेन संचालन की मांग लगातार उठ रही थी.

दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य रेल यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी. रेलवे भविष्य में भी यात्रियों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार परिचालन व्यवस्था की समीक्षा करता रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >