संभाग स्तरीय उमंग 2026 में राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज ने बटोरे पदक

राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में आयोजित विभागीय खेल, सांस्कृतिक व साहित्यिक महोत्सव उमंग 2026 संभाग स्तरीय का भव्य समापन समारोह किया गया.

– राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज को मिला इस साल का फेयर प्ले अवार्ड – संभाग स्तर पर चयनित सभी विजेता व उपविजेता राज्य स्तर पर करेंगे प्रदर्शन पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में आयोजित विभागीय खेल, सांस्कृतिक व साहित्यिक महोत्सव उमंग 2026 संभाग स्तरीय का भव्य समापन समारोह किया गया. इस प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता रहे राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. हर साल की तरह इस वर्ष भी खेलों में सद्भावना, अनुशासन व खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देने के लिए फेयर प्ले अवार्ड प्रदान किया गया, जो राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज को प्राप्त हुआ. क्रिकेट में विजेता, किशनगंज और उपविजेता कटिहार, वॉलीबॉल (बालक वर्ग) में विजेता कटिहार, उपविजेता किशनगंज, वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) में विजेता पूर्णिया, उपविजेता अररिया, कबड्डी (बालिका वर्ग) में विजेता कटिहार व उपविजेता किशनगंज रहे. वहीं बैडमिंटन (बालक वर्ग) में विजेता कटिहार व उपविजेता, अररिया, बैडमिंटन (बालिका वर्ग) में विजेता , कटिहार व उपविजेता अररिया घोषित किये गये. टेबल टेनिस (बालक वर्ग) में विजेता पूर्णिया व उपविजेता किशनगंज, टेबल टेनिस (बालिका वर्ग) में विजेता पूर्णिया, उपविजेता किशनगंज हुए. 4 गुना 400 मीटर रिले (बालक व बालिका वर्ग) में विजेता , कटिहार व उपविजेता पूर्णिया, 4 गुना 100 मीटर रिले (बालक वर्ग) में विजेता कटिहार व उपविजेता किशनगंज रहे. वहीं 4 गुना 100 मीटर रिले (बालिका वर्ग) में विजेता पूर्णिया व उपविजेता कटिहार हुए. स्पोर्ट्स नोडल प्रो. नवीन ने जानकारी दी कि उमंग 2026 (संभाग स्तरीय) के सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागी पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अविश्री ने पूर्णिया को दिलाये कई पदक सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद में विजेता अविश्री पूर्णिया व उपविजेता मो हुजैफा सिद्दीकी कटिहार, हिंदी कहानी में विजेता कुमारी सुलक्षी कटिहार व उपविजेता कोमल कुमारी पूर्णिया, अंग्रेजी कहानी में विजेता मो हुजैफा सिद्दीकी कटिहार व उपविजेता सक्षम गुप्ता पूर्णिया, प्रश्नोत्तरी में विजेता अमृता कुमारी, आयुष कुमार कटिहार और उपविजेता प्रदीप कुमार, सोनम कुमारी किशनगंज हुए. डम्ब चाराड्स में विजेता विनीत कुमार, अमन राज अररिया और उपविजेता प्रिंस कुमार, दयुष द्रोलीया कटिहार हुए. पोस्टर मेकिंग में विजेता आकृति चंद्रा कटिहार व उपविजेता सुरभि जायसवाल ,पूर्णिया, समूह चर्चा में विजेता अविश्री पूर्णिया व उपविजेता मो. हुजैफा सिद्दीकी कटिहार , आकस्मिक भाषण में विजेता अविश्री पूर्णिया व उपविजेता मयंक कुमार अररिया , गायन में विजेता दीक्षा , पूर्णिया व उपविजेता आदित्य एनोशबर , अररिया हुए. चित्रकला में विजेता वैष्णवी , पूर्णिया व उपविजेता संध्या , कटिहार , हिंदी निबंध में विजेता अर्जु प्रिया , पूर्णिया व उपविजेता प्रीतम कुमार , अररिया, अंग्रेजी निबंध में विजेता अविश्री , पूर्णिया हुए एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया. 100 मीटर दौड़ में विजेता गितेश कुमार, कटिहार व उपविजेता अनुज कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया, 200 मीटर दौड़ में विजेता सोनू कुमार वर्मा, कटिहार, साधना कुमारी, पूर्णिया व उपविजेता सुंदरम सरोही , पूर्णिया, किरण कुमारी ,अररिया हुए. 400 मीटर दौड़ में विजेता सुंदरम सरोही, पूर्णिया व उपविजेता हर्ष आनंद , कटिहार , लॉन्ग जंप में बालक में विजेता अनुज कुमार, पूर्णिया, उपविजेता गौतम कुमार , कटिहार हुए. बालिका में विजेता किरण कुमारी , अररिया, उपविजेता खुशी , अररिया, गोला फेंक में बालिका में विजेता किरण कुमारी , अररिया, उपविजेता रानी कुमारी, पूर्णिया , बालक में विजेता कंचन कुमार , किशनगंज, उपविजेता सुजीत कुमार , पूर्णिया ,चक्का फेंक में विजेता आकृति कुमारी, अश्वनी कुमार , कटिहार, उपविजेता आकृति कुमारी , किशनगंज, सुजीत कुमार , पूर्णिया, भाला फेंक में बालिकामें विजेता रानी कुमारी , पूर्णिया, उपविजेता प्रीति कुमारी , कटिहार , बालक मेंविजेता रितिक कुमार , किशनगंज, उपविजेता राहुल कुमार , किशनगंज हुए.  ऊंची कूद में विजेता अनुज कुमार , पूर्णिया व उपविजेता हर्ष आनंद, कटिहार रहे. ——————– पॉलिटेक्निक के शिक्षकों ने भी किया शानदार प्रदर्शन फैकल्टी इवेंट्स में क्रिकेट में विजेता पूर्णिया व उपविजेता कटिहार, वॉलीबॉल में विजेता पूर्णिया व उपविजेता कटिहार, टेबल टेनिस में विजेता प्रो. पूजा भारती व प्रो. विपुल कुमार और उपविजेता प्रो. पूजा कुमारी व प्रो. नवीन हुए. शतरंज में विजेता प्रो. संदीप कुमार व प्रो. श्वेता कुमारी व उपविजेता प्रो. प्रमेन्द्र सर व प्रो. नीतू कुमारी, कैरम में विजेता प्रो. संदीप कुमार व प्रो. पूजा भारती और उपविजेता प्रो. कुंदन कुमार व प्रो. श्वेता कुमारी हुए. 100 मीटर दौड़ में विजेता प्रो. संदीप कुमार व उपविजेता प्रो. आनंद कुमार, 200 मीटर दौड़ में विजेता प्रो. आनंद कुमार व उपविजेता प्रो. हैप्पी कुमार हुए उद्घाटन से लेकर समापन तक भव्य रहा समारोह पूर्णिया प्रमंडल संभाग स्तरीय उमंग 2026 खेल महोत्सव का उद्घाटन डीएम अंशुल कुमार, पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया था. समापन समारोह में राजकीय पॉलिटेक्निक, अररिया, राजकीय पॉलिटेक्निक,कटिहार व राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज के प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए. समापन अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि उमंग 2026 जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों व शिक्षकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का विकास होता है. संभाग स्तर पर चयनित सभी विजेता व उपविजेता राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >