पूर्णिया: नवंबर में राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा पूर्णिया, 14 जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा

पूर्णिया में नवंबर में राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 14 जिलों की टीमें भाग लेंगी. यह आयोजन 2027 की राष्ट्रीय टीम के चयन का आधार भी बनेगा. बैठक में संघ को मजबूत बनाने और दिवंगत खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने पर चर्चा हुई.

पूर्णिया. आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला खो-खो संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष एके बोस ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी पूर्णिया को मिली है. प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह में किया जाएगा. राज्य कमिटी से निर्देश मिलने के बाद आयोजन की तिथि निर्धारित की जाएगी.

14 जिलों की बालक-बालिका टीमें लेंगी हिस्सा

संघ के सचिव नीरज कुमार सिंहा ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में बिहार के 14 जिलों की बालक और बालिका टीमें भाग लेंगी. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का होगा चयन

सचिव ने बताया कि जनवरी 2027 में प्रस्तावित राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इससे खिलाड़ियों को राज्य टीम में चयन का अवसर मिलेगा.

संघ को मजबूत बनाने पर सदस्यों ने दिए सुझाव

बैठक में उपाध्यक्ष एमएच रहमान ने जिला खो-खो संघ को और मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने का सुझाव दिया. वहीं उपाध्यक्ष गौतम वर्मा ने संघ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सदस्यों से सहयोग राशि लेने की बात कही.

प्रत्येक सदस्य प्रतिवर्ष देगा एक हजार रुपये

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के प्रत्येक सदस्य की ओर से प्रतिवर्ष एक हजार रुपये सहयोग राशि एसोसिएशन के बैंक खाते में जमा की जाएगी. सदस्यों ने संघ की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आर्थिक सहयोग को आवश्यक बताया.

खो-खो खिलाड़ी संजय दास को दी श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी और पूर्णिया निवासी संजय दास के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में काली शंकर प्रसाद, अशोक कुमार तिवारी, सुशील कुमार, रामदेव दास और मनोज कुमार मधुकर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >