पूर्णिया एयरपोर्ट: 294 करोड़ से बनने वाले टर्मिनल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 3 एयरोब्रिज, 16 चेक-इन काउंटर समेत मिलेंगी ये नई सुविधाएं

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का 294 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा. यहां यात्रियों के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी. एक साथ 5 विमान खड़े किए जा सकेंगे. साथ ही 3 एयरोब्रिज बनाए जायेंगे.

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ा अपडेट है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने लगभग 294 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए टर्मिनल भवन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रस्तावित टर्मिनल लगभग 20,250 वर्गमीटर इलाके में दो मंजिला बनाया जाएगा और इसमें यात्रियों को वर्ल्ड लेवल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है.

मिलेंगी ये मॉडर्न सुविधाएं

एयरपोर्ट निदेशक की माने तो, नए टर्मिनल में 3 एयरोब्रिज, 16 चेक-इन काउंटर, मॉडर्न पार्किंग, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. सबसे खास बात यह है कि डिपार्चर की व्यवस्था ऊपरी मंजिल से होगी, जबकि नया एप्रन तैयार होने के बाद एक साथ 5 विमान खड़े किए जा सकेंगे.

हाईटेक बनेगा नया टर्मिनल

इस तरह से जहां कुछ साल पहले तक पूर्णिया और सीमांचल के लोगों के लिए हवाई यात्रा करना किसी चुनौती से कम नहीं था. फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना या बागडोगरा जाना मजबूरी थी. लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. पोर्टा केबिन से शुरू हुआ पूर्णिया एयरपोर्ट का सफर अब एक आधुनिक और हाईटेक टर्मिनल की ओर बढ़ चुका है.

पहले फेज के टेंडर की प्रक्रिया शुरू

अधिकारियों का दावा है कि टर्मिनल भवन का निर्माण करीब डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद पूर्णिया से गुवाहाटी, मुंबई और बेंगलुरु जैसी नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी है. भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावना को भी ध्यान में रखकर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहले फेज का टर्मिनल बिल्डिंग का टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

चार राज्यों के लिए फ्लाइट उपलब्ध

फिलहाल पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं और यात्रियों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है. नया टर्मिनल बनने के बाद सिर्फ पूर्णिया ही नहीं, बल्कि सीमांचल, कोसी, भागलपुर, खगड़िया, नेपाल और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के लाखों लोगों को तेज, सुविधाजनक और आधुनिक हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा.

कोसी-सीमांचल को नई पहचान

अगर सब कुछ तय समय पर पूरा हुआ, तो आने वाले सालों में पूर्णिया एयरपोर्ट सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के उभरते हुए एविएशन हब के रूप में अपनी नई पहचान बना सकता है. इस तरह से कोसी-सीमांचल इलाके की सूरत बदल सकेगी. यात्रियों को नए टर्मिनल बिल्डिंग में नई सुविधाएं मिल सकेंगी. फिलहाल, यहां से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1000 के आस-पास है.

पूर्णिया एयरपोर्ट से मिलती है पिंक बस की सेवा

पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रियों को पिंक बस की सुविधा प्रदान की जा रही है. इस सुविधा के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रियों को आरएन साव चौक के निकट बस स्टैंड तक पहुंचाया जाता है. यही बस यात्रियों के रहने पर खुश्कीबाग स्थित पूर्णिया जंक्शन तक भी जाती है.

लेकिन कई यात्री बस स्टैंड से ही बस पकड़ लेते हैं. आस-पास के जिलों के कुछ यात्री पूर्णिया में अपने रिश्तेदारों से मिलकर जाना पसंद करते हैं. ऐसे में वे बस स्टैंड तक आकर ई-रिक्शा, ऑटो आदि का सहारा लेते हैं. वैसे प्राइवेट गाड़ी होने पर पूर्णिया एयरपोर्ट तक आवागमन करने की छूट दी गई है.

Also Read: तेजस्वी यादव ने आंदोलन में शामिल छात्रों के लिए किया ऐलान, बोले- अगर हमारी सरकार बनी तो उन्हें पेंशन देंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >