यात्रियों की पसंद बनता जा रहा पूर्णिया एयरपोर्ट, हर दिन बढ़ रही मुसाफिर संख्या

19 मई को पूर्णिया एयरपोर्ट पर कुल 947 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया. इनमें 500 यात्री विभिन्न शहरों से पूर्णिया पहुंचे, जबकि 447 यात्रियों ने यहां से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी.

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट: पूर्णिया एयरपोर्ट यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है. बीते कुछ दिनों में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की संख्या जाने वाले यात्रियों से अधिक दर्ज की जा रही है.

19 मई को पूर्णिया एयरपोर्ट पर कुल 947 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया. इनमें 500 यात्री विभिन्न शहरों से पूर्णिया पहुंचे, जबकि 447 यात्रियों ने यहां से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी.

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इस दिन कुल 10 विमानों की आवाजाही हुई, जिनमें पांच विमान आगमन और पांच विमान प्रस्थान श्रेणी में शामिल रहे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. इसके बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए विभिन्न शहरों के लिए नियमित उड़ानों का संचालन किया जा रहा है.

पूर्णिया एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए उड़ानें

स्टार एयर की फ्लाइट संख्या S-5618/619 अहमदाबाद से सुबह 8:45 बजे पूर्णिया पहुंचती है और 1:05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होती है.

वहीं फ्लाइट संख्या S-5620/621 कोलकाता से 12:25 बजे पूर्णिया पहुंचती है तथा सुबह 9:25 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरती है.

इंडिगो की फ्लाइट 6E-7924/7925 कोलकाता से 11:20 बजे पूर्णिया पहुंचती है और 11:55 बजे वापस कोलकाता के लिए रवाना होती है.

इसी तरह इंडिगो की फ्लाइट 6E-6559/6560 दिल्ली से दोपहर 1 बजे पूर्णिया पहुंचती है और 1:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है.

इसके अलावा फ्लाइट 6E-5935/5936 हैदराबाद से 3 बजे पूर्णिया पहुंचती है और 3:55 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होती है.

पूर्णिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद के लिए नियमित हवाई सेवा मिलने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >