15 अंगीभूत कॉलेजों में रिक्त पदों पर 168 गेस्ट लेक्चरर जल्द तैनात करेगा पूर्णिया विवि

पूर्णिया विवि की ओर से 15 अंगीभूत कॉलेजों में रिक्त पदों पर गेस्ट लेक्चरर की शीघ्र तैनाती की जायेगी. 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली की योजना है.

पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से 15 अंगीभूत कॉलेजों में रिक्त पदों पर गेस्ट लेक्चरर की शीघ्र तैनाती की जायेगी. 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली की योजना है. इस सिलसिले में पूर्णिया विवि ने गेस्ट लेक्चरर के पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके साथ ही बीते 17 जनवरी को कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की पहल पर सिंडिकेट ने भी अपना अनुमोदन दे दिया है. इसलिए अब इंटरव्यू का परिणाम की घोषणा की औपचारिकता बची है. इसके साथ चयनित गेस्ट लेक्चरर को कॉलेज आवंटित कर दिया जायेगा. संभावना है कि एक पखवारे में पूर्णिया विवि इस दिशा में विहित प्रक्रिया पूरी कर लेगा. इसे उपलब्धि के तौर पर सीनेट की बैठक में प्रस्तुत भी किये जाने के आसार हैं. जानकारी के अनुसार, अंगीभूत महाविद्यालयों में फीजिक्स में 11, कैमिस्ट्री में 16, मैथमेटिक्स में 15, बॉटनी में 08, जूलॉजी में 08, कॉमर्स में 06, पॉलिटिकल साइंस में 14, हिस्ट्री में 09, जियोग्राफी में 09, साइकोलॉजी में 20, सोशियोलॉजी में 13, होम साइंस में 03, एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री में 02, हिन्दी में 12, इंग्लिश में 17, म्यूजिक में 01, उर्दू में 04 रिक्त पद चिह्नित किये गये हैं. इन्हीं चिह्नित रिक्त पदों पर गेस्ट लेक्चरर को भेजा जायेगा. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गेस्ट लेक्चरर की बहाली को लेकर सिंडिकेट ने पूर्णिया विवि के एजेंडा को अनुमोदित कर दिया है. स्थापना वर्ष से ही गेस्ट लेक्चरर की मदद से कक्षाएं संचालित पूर्णिया विवि की ओर से स्थापना वर्ष 2018 से ही यह लक्ष्य रखा गया है कि शिक्षकों की कमी रहने पर गेस्ट लेक्चरर की मदद से कक्षाएं संचालित की जायेंगी. इस परिपाटी की शुरुआत प्रथम कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने की. इसके बाद कुलपति प्रो. राजनाथ यादव की ओर से पुरानी नियुक्ति की संवीक्षा करते हुए गेस्ट लेक्चरर की सेवा को विस्तार दिया गया. अब एक बार वर्तमान कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह इस दिशा में पहल कर रहे हैं. चालू शैक्षणिक सत्र में पठन-पाठन होगा बेहतर चालू शैक्षणिक सत्र 2025-26 में गेस्ट लेक्चरर की पदस्थापना हो जाने से पठन-पाठन और बेहतर हो जायेगा. वर्तमान में पूर्णिया विवि के दो अहम कॉलेज पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला महाविद्यालय भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. पूर्णिया कॉलेज को विवि ने पहले से अपना मॉडल कॉलेज घोषित कर रखा है. ऐसे में गेस्ट लेक्चरर की तैनाती में पूर्णिया कॉलेज का विशेष ध्यान रखे जाने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >