गुलाबबाग में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी

पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।}

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Purnea Road Accident: पूर्णिया शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. दोनों घायल आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं.

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामघाट निवासी मो. मुख्तार के पुत्र मो. मोनिरुद्दीन और मो. अलकास के पुत्र मो. परवेज बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान गुलाबबाग जीरोमाइल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में एक को मृत घोषित, दूसरे की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने मो. मोनिरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मो. परवेज का इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

दो महीने पहले हुई थी शादी

Purnea Road Accident: परिजनों ने बताया कि मृतक मो. मोनिरुद्दीन की शादी महज दो महीने पहले हुई थी. वह और उसका चचेरा भाई दोनों छत ढलाई में सरिया लगाने का काम करते थे. शादी की खुशियां अभी परिवार से गई भी नहीं थीं कि इस हादसे ने पूरे घर को गम में डुबो दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

ALSO READ: कोसी एक्सप्रेस में महिला के कान से सोने का टॉप्स झपटा, लहूलुहान हालत में पहुंची पूर्णिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >